धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा के घर आये नन्हे बाल-गोपाल, फैन्स और सेलेब्स ने दी बधाई
टीवी एक्टर धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) और एक्ट्रेस विन्नी अरोड़ा (Vinny Arora) ने इंस्टाग्राम पर एक कोलेब पोस्ट से घर में बाल-गोपाल के आने की जानकारी दी है।
सोशल मीडिया पर उनका यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।
पोस्ट में एक किड्स थीम पोस्टर है जिसमे लिखा है, 'हम बेहद खुश हैं, हमारे घर पर बेटे का जन्म हुआ है।' इसके नीचे 10 अगस्त तरीक के साथ विन्नी और धीरज का नाम लिखा हुआ है।
इस पोस्टर के अलावा विन्नी और धीरज की एक फोटो भी है।
फैन्स और सेलेब्स ने उन्हें खूब शुभकामनाएं दी हैं।
दोनों की मुलाकात साल 2009 में ''माता-पिता के चरणों में स्वर्ग" पर हुई थी जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट किया।
करीब 6 साल के रिलेशन के बाद साल 2016 में उन्होंने शादी कर ली।
हेमलता बिष्ट
Sandhya Halchal News